पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने नियमितीकरण हेतु ज्ञापन दिया

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चन्द डाड) कोटड़ी महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति अनावरण प्रोग्राम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत को पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ कोटडी ने जिला सचिव सुरेश कुमार सुवालका व जिला प्रवक्ता रोहित उपाध्याय के सानिध्य में ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से मांग पिछले 9 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे हैं संविदा कर्मियों को अतिशीघ्र नियमित करने हेतु अनुरोध किया गया उक्त कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा व सांसद दामोदर अग्रवाल को भी ज्ञापन संघ द्वारा दिया गया तथा शीघ्र नियमितिकरण की मांग की गई ! मंत्री विधायक व सांसद  ने विश्वास दिलाया कि आपका काम हो रहा हैं ! इस ज्ञापन प्रोग्राम में ब्लॉक संगठन मंत्री बलदेव सिंह राजपूत, महिला संगठन मंत्री सुनयना पारीक सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे